जिन्दादिली का अहसास है ‘दिल दुखना’

>> मंगलवार, २९ सितम्बर २००९


वर्ल्ड हार्ट डे
क्या बात है जी? रोज... डे,.....डे,......डे और आज वर्ल्ड
हार्ट डे। अब आज सारे हृदयरोग याद आएगें। स्वास्थ्य संगठन, लेखक व पत्रकारो को रपट बनाने का मौका मिलेगा। सब अपने-अपने स्तर के आंकडे जुटाएगें कि इतना हजार व्यक्ति इस राज्य में, उतना उस राज्य में और पूरे भारत या विश्व में कुल इतने लाख लोग हृदय रोगों से पीड़ित हैं। खैर अपने को इससे कोई मतलब नहीं। आप सोच रहे होगे कि मैं दिल का मरीज नहीं हूं इसलिए मुझे इससे कोई मतलब नहीं। ऐसा ही सोच रहे हो ना?
इधर कान लाओं, लेकिन पहले वादा करो किसी से कहोगे नहीं, पक्का नहीं कहोगे ना। असल में मुझे भी दिल की बीमारी है। पता है मेरा दिल बहुत दुखता है इसीलिए तो मैंने अपने ब्लाॅग का नाम भी रख लिया दिल दुखता है
यार मैं बहुत परेशान हूं ‘दिल के दर्द’ से। अभी जवानी है खेलने-कूदने के दिन है, कुछ रचनात्मक कार्य करने दिन है पर, दिल है कि मानता नहीं। हमेशा उल्टी दिशा में, गलत जगह ध्यान देता है फिर दुखता है। खुद भी परेशान रहता और सवा पांच फुट के शरीर को भी फोकट में टेंशन देता हैं। अब आप ही बताओ भला इस उम्र में इसे क्या जरूरत है राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चिंता करने की। धर्म-अधर्म, गरीबी-भूखमरी की। क्या जरूरत है समाज के पचडे में टांग अड़ाने की। देखो जो चल रहा है वो तो चल ही रहा है किसी के उंगली करने से कुछ हो सकता है क्या? अच्छे-अच्छे मर गए, राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, सुभाषचन्द्र, महात्मा गांधी, दीनदयाल उपाध्याय इनके सुधारने से भी कुछ हुआ क्या? गांधी ने लाख कहा था ‘सुराज’ पर चलो, ‘स्वदेशी’ बनों, बताओ कहां चल रहे हैं हम?
मुझे पता है आपके दिमाग मे भी यहीं आया होगा कुछ तो नहीं बदला। कोई परिवर्तन तो नहीं आया। तो भाई ये भी गलत है परिवर्तन तो आता ही है। आया है तभी तो हमारा-तुम्हारा दिल दुखता है। अगर उनका दिल न दुखा होता तो हमारे दिल को कहां से दुखने की प्रेरणा मिलती। आपको पता है ‘दिमाग स्वार्थी होता है।’ बनिया हमेशा दिमाग से सोचता है लेकिन दिल के साथ ऐसा नहीं दिल में ही तो ‘दुनिया का दर्द’ पलता है। याद है कहावत ‘ये पत्थर दिल है’। किसी की पीढ़ा देखकर उसकी मदद के लिए आगे नही आने वाले के लिए कही जाती है। दिल ही तो दूसरो के लिए धड़कता है दिमाग सिर्फ अपने लिए। तभी तो ये कहावत नही बनी कि ‘इसका दिमाग पत्थर’ है।
लोग कहते भी है आदमी तभी तक जिन्दा रहता है जब तक धडकता है’ पर मेरा मानना कुछ अलग है असल में आदमी तभी तक जिन्दा रहता है जब तक उसकादिल दुखता है। तो भाई जिन्दगी जिंदादिली के साथ जीना है तो दिल को दुखाओ पर याद रखना दिल दूसरो के किए दुखे जिस दिन खुद किया दुखा तो लेने के देने पड़ जाएगें। बस थोडी सी सावधानी के साथ धडकने दो दिल को दुखने दो दिल को। जाते-जाते तुलसीदास जी की बात याद आ गई

परहित सरस धर्म नहीं भाई
पर पीढ़ा सम नहीं अधिमाई’’
तुलसी की इन पंक्तियों का क्या मतलब है सब जानते है और हां तुलसी का दिल जब तक उनकी पत्नि के हाड-मांस के शरीर के लिए दुखा उन्हें कोई नहीं जानता था। लेकिन जब पत्नि की उल्हाना पर जब उनके दिल का दर्द बदला तो विश्व विख्यात बन गए।

Read more...

वांटेड दक्षिण की पोक्किरी

>> रविवार, २० सितम्बर २००९

जबलपुर में मुझे दो माह से ऊपर हो गया है... जब भी मन नही लगता पास ही की ज्योति टाकिज में फ़िल्म देखने चला जाता हूँ॥ इस तरह मैंने अब तक कुल जमा ज्योति टाकिज में तीन फिल्में देख ली है। पहली थी 'फॉक्स', दूसरी 'आगे से राईट' , अभी शनिवार को देखी 'वांटेड' । जिंदगी में इससे भी हाउस फुल शो देखे थे... लेकिन टिकिट कैसे ब्लैक होती है ये तो पहली बार ही देखा। ज्योति में अलग-अलग टिकिट के अलग अलग दाम है। १० रु जिसमे आपको ठीक परदे के नीचे वाली सीट पर बैठने का मौका मिलेगा। आप सर उठा कर फ़िल्म देखेंगे। साथ ही हीरो - हीरोइन को खास कर आइटम डांसर को पास से देखने का पुरा मौका। उसके बाद १५ रु, २५ रु, ३५ रु, और ५० रु की टिकटें भी होती है जैसी सुविधा वैसी टिकट। मुझे अच्छा सिस्टम लगा। हाँ तो मैंने पहली बार टिकिट ब्लैक होते देखी - १५ का २५ में। २५ का ५० में। लेकिन हमने तीन टिकिट ले ली विण्डो से 30 वाली

फ़िल्म - वांटेड, निर्देशक - प्रभुदेवा, निर्माता - बोनी कपूर
कलाकार - सलमान खान, आयशा टाकिया, प्रकाश राज , महेश मांजरेकर और अन्य

फ़िल्म की स्टार्टिंग मार-काट से होती है और मार-काट पर ही ख़त्म। फ़िल्म की स्टोरी पुराने स्टाइल की है जिसमे एक पुलिस वाला होता है जो अंडरवर्ल्ड का खत्म करने के लिए एक गुंडे के रूप में उनके गैंग में शामिल होता है... और फ़िर सबको मरना शुरू कर देता है। राधे(सलमान) गुंडे के रूप में ऐसा करता है। अकेले ही बन्दूक धारी गुंडों को चुटकी में मसल देता है... फ़िल्म देख कर ऐसा लगता है जैसे की हम कोई दक्षिण की फ़िल्म देख रहे हो। बाद में पता चला की ये दक्षिण की ब्लाकबस्टर फ़िल्म पोक्किरी का हिन्दी रूपांतरण है। आयशा टाकिया ने मिडिल क्लास की लड़की का रोल प्ले किया है, जिसे राधे से प्यार हो जाता है। वो जानती है की राधे गुंडा है लेकिन लोगो की मदद भी करता है। पर वो सोचती है की उसका प्यार राधे को बदल देगा। कहानी के अंत में पता चलता है राधे पुलिस ऑफिसर है। फ़िल्म में महेश मांजरेकर ने धूर्त पुलिस वाले का रोल बखूबी निभाया है...

कहानी भले ही पुरनी थी लेकिन मनोरंजन को प्रमुखता देने वाले प्रभुदेवा ने कहीं भी कहानी में उबाऊपण नही आने दिया। सलमान हीरो था तो निश्चित बात थी की थोडी बहुत तो फ़िल्म में टपोरी गिरी होगी उस तरह के संवाद भी होने सो थे और फ़िर शर्ट भी उतारी, सलमान ने अपना बदन भी खूब दिखाया .... फ़िल्म ठीक थी, पैसा बसूल। लेकिन मार-काट की अधिकता के चलते मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को शायद न खींच पाए। फिलहाल तो रेस्पोंसे अच्छा है... सिंगल स्क्रीन थियेटर में खूब भीड़ लग रही है... टिकिट ब्लैक भी हो रही है.... वैसे सलमान को एक अदद हित फ़िल्म की जरुरत थी और बोनी कपूर को पैसे बनने थे सो बना लिए। फ़िल्म का संगीत पक्ष बेहद कमजोर है.... कोई भी गाना जुबान पर नही चढा। शुरू के एक गाने में अनिल कपूर, गोविंदा और ख़ुद प्रभू देवा ने डांस किया।

Read more...

तालिबानी सोच का शिकार हो रहे है हिंदू, पाकिस्तान में

>> शुक्रवार, ११ सितम्बर २००९

सारा जगत है सोया हुआ.....
सारे मानवाधिकारी छुपे बैठे है बिलों में.... या फ़िर लगे है अत्याचारियों को बचाने में....
१९४७-४८ में पाकिस्तान में हिन्दुओं की संख्या १६% से २०% तक थी। यह मैं नही कह रहा ये पाकिस्तान की जन-गणना के आंकडे बताते है... लेकिन हिन्दुओ पर इन ६३ सालों में पाकिस्तान में इतने जुल्म ढाये गए की उन्हें या तो वहां से भाग कर अपनी जान और अपने परिजनों की जान बचानी पड़ी या फिर मौत को गले लगाना पड़ा... एक और रास्ता चुनना पड़ता था उसे पाकिस्तान के कठमुल्ले जबरन थोपते थे... इस्लाम। हिदुओं को जबरन मुस्लिम बनाया जाता... वहां इन सब जुल्मों के चलते हालात ये हो गयी है की पाकिस्तान में हिन्दुओ की जनसँख्या घटकर १.६% से भी कम रह गयी है.... वहां हिन्दुओं को अपनी सम्पति छोड़ कर भागना पड़ा है... अपनी बहु- बेटिओं की इज्जत खोनी पड़ी है.... पर इस पर दुनिया में तो क्या भारत में भी कोई हल्ला नहीं बोलेगा... हाल के वर्षों में वहां क्या कुछ हुआ है जरा नीचे पढें साथ ही मेरा पुराना लेख कोई तो सुने इनकी पुकार को भी पढ़ें ............
पिछले चार सालों में पाकिस्तान से करीब 5 हजार हिंदू तालिबान के डर कर भारत आ गए, कभी वापस न जाने के लिए। अपना घर, अपना सबकुछ छोड़कर, यहां तक की अपना परिवार तक छोड़कर, आना आसान नहीं है। लेकिन इन लोगों का कहना है कि उनके पास वहां से भागने के अलावा कोई चारा नहीं था। 2006 में पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी। हफ्ते में एक बार चलनी वाली यह ट्रेन कराची से चलती है भारत में बाड़मेर के मुनाबाओ बॉर्डर से दाखिल होकर जोधपुर तक जाती है। पहले साल में 392 हिंदू इस ट्रेन के जरिए भारत आए। 2007 में यह आंकड़ा बढ़कर 880 हो गया। पिछले साल कुल 1240 पाकिस्तानी हिंदू भारत जबकि इस साल अगस्त तक एक हजार लोग भारत आए और वापस नहीं गए हैं। वह इस उम्मीद में यहां रह रहे हैं कि शायद उन्हें भारत की नागरिकता मिल जाए, इसलिए वह लगातार अपने वीजा की अवधि बढ़ा रहे हैं। गौर करने लायक बात यह है कि यह आंकड़े आधिकारिक हैं, जबकि सूत्रों का कहना है कि ऐसे लोगों की संख्या कहीं अधिक है जो पाकिस्तान से यहां आए और स्थानीय लोगों में मिल कर अब स्थानीय निवासी बन कर रह रहे हैं। अधिकारियों का इन विस्थापितों के प्रति नरम व्यवहार है क्योंकि इनमें से ज्यादातर लोग पाकिस्तान में भयावह स्थिति से गुजरे हैं। वह दिल दहला देने वाली कहानियां सुनाते हैं।
इन्हें भी पढ़ें
रेलवे स्टेशन के इमिग्रेशन ऑफिसर हेतुदन चरण का कहना है, 'भारत आने वाले शरणार्थियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। हर हफ्ते 15-16 परिवार यहां आ रहे हैं। लेकिन इनमें से कोई भी यह स्वीकार नहीं करता कि वह यहां बसने के इरादे से आए हैं। लेकिन आप उनका सामान देखकर आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह शायद अब वापस नहीं लौटेंगे।' राना राम पाकिस्तान के पंजाब में स्थित रहीमयार जिले में अपने परिवार के साथ रहता था। अपनी कहानी सुनाते हुए उसने कहा- वह तालिबान के कब्जे में था। उसकी बीवी को तालिबान ने अगवा कर लिया। उसके साथ रेप किया और उसे जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया। इतना ही नहीं, उसकी दोनों बेटियों को भी इस्लाम कबूल करवाया। यहां तक की जान जाने के डर से उसने भी इस्लाम कबूल कर लिया। इसके बाद उसने वहां से भागना ही बेहतर समझा और वह अपनी दोनों बेटियों के साथ भारत भाग आया। उसकी पत्नी का अभी तक कोई अता पता नहीं है। एक और विस्थापित डूंगाराम ने कहा- पिछले दो सालों में हिंदुओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं खासकर परवेज़ मुशर्रफ के जाने के बाद। अब कट्टरपंथी काफी सक्रिय हो गए हैं... हम लोगों को तब स्थायी नौकरी नहीं दी जाती थी, जब तक हम इस्लाम कबूल न कर लें। बाड़मेर और जैसलमेर में शरणार्थियों के लिए काम करने वाले सीमांत लोक संगठन के अध्यक्ष हिंदू सिंह सोढ़ा कहते हैं- भारत में शरणार्थियों के लिए कोई पॉलिसी नहीं है। यही कारण है कि पाकिस्तान से भारी संख्या में लोग भारत आ रहे हैं। सोढ़ा ने कहा- पाकिस्तान के साथ बातचीत में भारत सरकार शायद ही कभी पाकिस्तान में हिदुंओं के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार व अत्याचार का मुद्दा नहीं उठाती है। उन्होंने कहा- 2004-05 में 135 शरणार्थी परिवारों को भारत की नागरिकता दी गई, लेकिन बाकी लोग अभी भी अवैध तरीके से यहां रह रहे हैं। यहां पुलिस इन लोगों पर अत्याचार करती है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के मीरपुर खास शहर में दिसंबर 2008 में करीब 200 हिदुओं को इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। बहुत से लोग ऐसे हैं जो हिंदू धर्म नहीं छोड़ना चाहते लेकिन वहां उनके लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

Read more...
Text selection Lock by Hindi Blog Tips

  © Blogger templates Palm by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP